श्री रामजन्म भूमि के पक्षकार का हुआ अभिनंदन
सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायकगण ने कहाकि 1949 में स्वर्गीय गोपाल सिंह विशारद ने पूजा के अधिकार के लिए वाद दायर किया था। अपनी पूरी उम्र वह अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी मौत के बाद बेटे राजेंद्र सिंह ने न्यायालय में पैरवी की। सुप्रीम फैसले में पक्ष में निर्णय से पिता के सपने को साकर किया। राजेंद्र सिंह ने पैरवी के दौरान की यादों को साझा किया। सनातन धर्म सभा के संजय शर्मा ने कहाकि नगर के तुलसीपार्क में राजेंद्र सिंह का आवास है। फैसला आने के बाद जिले वासियों को इसकी जानकरी हुई। अभिनंदन करना सौभाग्य की बात है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह अशोक तिवारी बृजेंद्र तिवारी डॉ. तुलशीष दूबे मौजूद रहे।
चित्र परिचय : 22 बीएलएम 032
संवादसूत्र, बलरामपुर : श्री रामजन्म भूमि के पक्षकार स्वर्गीय गोपाल सिंह विशारद के बेटे राजेंद्र सिंह का नगर के वीर विनय चौराहा के निकट स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सनातन धर्म सभा के लोगों ने अभिनंदन किया।
उत्तराधिकारी मणिराम दास छावनी अयोध्या व बलरामपुर हनुमानगढ़ी मंदिर महंत कमल नयनदास शास्त्री ने राजेंद्र सिंह को भगवान राम दरबार की फोटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायकगण ने कहाकि 1949 में स्वर्गीय गोपाल सिंह विशारद ने पूजा के अधिकार के लिए वाद दायर किया था। अपनी पूरी उम्र वह अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी मौत के बाद बेटे राजेंद्र सिंह ने न्यायालय में पैरवी की। सुप्रीम फैसले में पक्ष में निर्णय से पिता के सपने को साकर किया। राजेंद्र सिंह ने पैरवी के दौरान की यादों को साझा किया। सनातन धर्म सभा के संजय शर्मा ने कहाकि नगर के तुलसीपार्क में राजेंद्र सिंह का आवास है। फैसला आने के बाद जिले वासियों को इसकी जानकारी हुई। अभिनंदन करना सौभाग्य की बात है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, अशोक तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, डॉ. तुलशीष दूबे मौजूद रहे।