Move to Jagran APP

छाई रही बदरी बढ़ी गलन, बचाव के नहीं जतन

चित्र परिचय 05 बीएलएम 02

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 06:06 AM (IST)
छाई रही बदरी बढ़ी गलन, बचाव के नहीं जतन
छाई रही बदरी बढ़ी गलन, बचाव के नहीं जतन

बलरामपुर : ठंड का सितम दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुबह से ही कोहरा छाए रहने से सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए। हालांकि हवाएं न चलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए निकली गुनगुनी धूप बेदम साबित हुई। तापमान अधिकतम 20 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर नगर पालिका प्रशासन का ठंड से बचाव का दावा हवाई साबित हो रहा है। नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव के लिए जो लकड़ियां गिराई जा रही हैं, वह जलने के बजाय धुएं में तब्दील रहती हैं। जिससे इसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है।

loksabha election banner

जलती नहीं सुलगती हैं लकड़ियां :

नगर पालिका प्रशासन नगर के सार्वजनिक चौराहों पर ठंड से बचाव के लिए जो लकड़ियां गिरवा रहा है, वह भीगी होने के कारण नहीं जल पा रहीं हैं। धुआं उठने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है बल्कि उनमें सांस की बीमारी फैलने की आशंका जरूर बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप पर यात्री ठिठुरने को विवश हैं। ठंड के कारण शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं।

जिम्मेदार के बोल : नगर पालिका अध्यक्ष शाबान अली का कहना है कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाया जा रहा है। लगातार कोहरा व पाला गिरने से हो सकता है कुछ लकड़ियां गीली हो गईं हों। सूखी लकड़ियां मुहैया कराई जाएंगी।

युवा समाजसेवी ने बांटे कंबल : वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू के पुत्र सिद्धांत सिंह सूर्यवंशी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए सदर ब्लॉक के भदुवा शंकरनगर गांव में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। युवा समाजसेवी सिद्धांत ने बताया कि वह चार दिनों से लगातार गांवों में जाकर असहाय लोगों को कंबल व गर्म कपड़ देकर ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.