Move to Jagran APP

हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड से ठिठुरे लोग

बलरामपुर शु़क्रवार को मौसम के एक बार फिर करवट लेने से लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। सुबह धूप तो निकली लेकिन थोड़ी देर बाद मौसम ने करवट ली। बादल छा गए और गलन ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:10 AM (IST)
हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड से ठिठुरे लोग
हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड से ठिठुरे लोग

चित्र परिचय- 24 बीएलएम 034 व 035

loksabha election banner

-आसमान में छाए रहे बादल

-अलाव से सेंकते रहे लोग संसू, बलरामपुर : शु़क्रवार को मौसम के एक बार फिर करवट लेने से लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। सुबह धूप तो निकली, लेकिन थोड़ी देर बाद आसमान में बादल छा गए।

हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई। जिससे सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। तापमान अधिकतम 20 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अलाव न जलने से राहगीर, मजदूर व रिक्शा चालकों की परेशानी हुई।जिला मेमोरियल अस्पताल व महिला अस्पताल में भी मरीजों के तीमारदार ठंड से निजात पाने के लिए अलाव से चिपके नजर आए। तराई क्षेत्र में ठंड के प्रकोप से जनजीवन बेहाल है। वहीं सरकारी अमले की तरफ से जरूरतमंदों को कंबल भी नहीं बांटे गए।

इनसेट

महिला मोर्चा ने बांटे कंबल : शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा ने सदर विधायक पल्टूराम के सहयोग से कंबल वितरित किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी, महामंत्री वंदना पासवान, रेखा विश्वकर्मा, कमलेश गुप्ता, नूरजहां, उर्मिला देवी, कुलदीप, अंशुमाली भारतवंशी ने गरीबों को कंबल वितरित किए।

बोले जिम्मेदार : अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि शीघ्र ही कंबल का वितरण कराए जाने का निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.