धूप के साथ खिले चेहरे, ठंड से मिली राहत
2द्गड्डह्लद्धद्गह्म ठ्ठद्ग2ह्य ड्डठ्ठस्त्र ष्श्रठ्ठस्त्रद्बह्लद्बश्रठ्ठ ढ्डड्डद्यह्मड्डद्वश्चह्वह्म
बलरामपुर : जिले में तीन दिन से लगातार निकल रही धूप ने ठंड से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी है। सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन करीब नौ बजे सूरज देवता के दर्शन होने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। धूप सेंकने के लिए लोग घर की छतों व लॉन में निकल आए। तापमान अधिकतम 21 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। स्कूल व खेल मैदानों में बच्चों ने खेलकूद कर धूप का भरपूर आनंद उठाया। दिन भर धूप सेंकते रहे लोग : बुधवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने से पहले तो लोगों ने असहज महसूस किया, लेकिन धूप निकलने पर राहत महसूस की। जिला मेमोरियल अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदार एवं स्वास्थ्यकर्मी धूप सेंकते दिखे। कमोवेश यही नजारा बीएसए कार्यालय, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी दिखा। महिलाएं घर की छतों व लॉन में धूप सेंकते हुए घरेलू कामकाज निपटातीं रहीं।
आज बारिश होने के आसार : कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी के मुताबिक 29 जनवरी को हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। डॉ. सियाराम कनौजिया ने बताया कि यह वर्षा गेंहू की फसल के लिए लाभदायक होगी। दलहनी फसलों को फायदा होगा, लेकिन तिलहनी फसलों के लिए नुकसान है।
अब तक नहीं मिला कंबल : नगर पालिका बलरामपुर के 25 वार्डों में करीब ढाई से तीन हजार लोगों को कंबल वितरण किया जाना है। जनवरी खत्म होने को है, लेकिन अब तक नपाप हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उधर नपाप उतरौला में स्वीकृत फर्म ने घटिया किस्म का कंबल आपूर्ति किया था। जिस पर आपत्ति होने पर उसे लौटा दिया गया। फर्म ने अच्छी गुणवत्ता का कंबल दो दिन में करने का वादा किया, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी जरूरतमंदों को कंबल नसीब नहीं हो सका। एडीएम अरुण कुमार शुक्ल का कहना है कि जल्द ही कंबल वितरित किया जाएगा।