सात प्रधान पद के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान आज
1श्रह्लद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ ड्ड ह्लद्बद्दद्धह्ल ह्यद्गष्ह्वह्मद्गह्ल4 द्घश्रह्म ह्यद्ग1द्गठ्ठ श्चह्मद्बठ्ठष्द्गह्य ह्लश्रस्त्रड्ड4 1श्रह्लद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ ड्ड ह्लद्बद्दद्धह्ल ह्यद्गष्ह्वह्मद्गह्ल4 द्घश्रह्म ह्यद्ग1द्गठ्ठ श्चह्मद्बठ्ठष्द्गह्य ह्लश्रस्त्रड्ड4 1श्रह्लद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ ड्ड ह्लद्बद्दद्धह्ल ह्यद्गष्ह्वह्मद्गह्ल4 द्घश्रह्म ह्यद्ग1द्गठ्ठ श्चह्मद्बठ्ठष्द्गह्य ह्लश्रस्त्रड्ड4 1श्रह्लद्बठ्ठद्द द्बठ्ठ ड्ड ह्लद्बद्दद्धह्ल ह्यद्गष्ह्वह्मद्गह्ल4 द्घश्रह्म ह्यद्ग1द्गठ्ठ श्चह्मद्बठ्ठष्द्गह्य ह्लश्रस्त्रड्ड4
बलरामपुर :
जिले में पंचायत उप चुनाव के लिए छह जुलाई को मतदान होगा। जिसके लिए शुक्रवार को पचपेड़वा, गैंड़ासबुर्जुग, श्रीदत्तगंज, तुलसीपुर व रेहराबाजार ब्लॉक परिसर से पोलिग पार्टियां रवाना की गईं। पांच ब्लॉकों की सात ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए शनिवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। उप चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत कृष्णा करुणेश ने बताया कि उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कार्मिक समय से बूथों पर पहुंच गए हैं। पांच विकास खंडों में उप चुनाव है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि मतगणना आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी। गैंड़ासबुजुर्ग में दो ग्राम पंचायत मगईपुर व चिचूढ़ी संहगिया में प्रधान पद के लिए मतदान है। दोनों गांवों में दो-दो प्रत्याशी हैं। मगईपुर में 2840 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां चार बूथों पर वोट पड़ेगा। चिचूढ़ी संहगिया में 2610 मतदाताओं के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। विकास खंड रेहराबाजार के ग्राम पंचायत भेलया मदनपुर में प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। चार बूथों पर 30280 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। श्रीदत्तगंज में खम्हरिया अलादाद में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। यहां 1566 मतदाता वोट डालेंगे। पचपेड़वा के लालभरिया में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों रामसूरत व रामविलास के बीच मुकाबला है। तुलसीपुर में दो ग्राम पंचायत शिवानगर व रामगढ़ मैटहवा में प्रधान पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। शिवानगर में 1850 व रामगढ़ मैटहवा में 850 मतदाता हैं।