जिले में ही ¨प्रट होगा मतदाता पहचान पत्र, सदर तहसील में लगी मशीन
मतदाता पुनरीक्षण में इस बार 30,653 वोटर बढ़े हैं। 17,
बलरामपुर : मतदाता पुनरीक्षण में इस बार 30,653 मतदाता बढ़े हैं। 17,847 बोगस मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है। सूची का प्रकाशन 31 जनवरी को होगा। इस बार नए वोटरों को फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र समय से देने के लिए सदर तहसील में ही ¨प्रट के लिए मशीन लगाई गई है। छपाई शुरू करने की कवायद तेज कर दी है।
लोक सभा चुनाव को देखते हुए चारों विधान सभा की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सूची के प्रकाशन की तैयारी चल रही है। 1530569 मतदाता हैं। जिसमें पुरूष 845005 व 685564 महिला वोटर हैं। नए मतदाताओं में पुरूष 16715 व महिला 13938 हैं। गैंसड़ी विधान सभा में सबसे अधिक 9335 वोटर बढ़े हैं। बलरामपुर में 6469, उतरौला में 6704 व तुलसीपुर में 8145 लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इन सभी को रंगीन वोटर कार्ड मिलेगा।। सूची से हटे बोगस नाम
- चारों विधान सभा की सूची में बोगस नामों की भरमार थी। डुप्लीकेट 8305, स्थान परिवर्तन 2455 व 7087 मतदाता ऐसे मिले जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनका नाम दर्ज था। जिसे हटा दिया गया। सबसे अधिक नाम बलरामपुर में 4921 व गैंसड़ी में 4710 दर्ज थे। मतदाताओं की वर्तमान स्थित
- बलरामपुर - 411517, उतरौला - 410377, गैंसड़ी - 345095 व तुलसीपुर - 363580 मिलेगा रंगीन कार्ड
- सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद का कहना है कि लोक सभा चुनाव में सभी नए वोटरों को रंगीन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए सदर तहसील में ही मशीन लगाई गई है। यह व्यवस्था सभी जिलों में आयोग ने लागू किया है। पिछले साल के 12569 वोटर कार्ड वितरण के लिए तहसीलों को दिया गया है।