यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रमवापुर में गलाघोंटू का प्रकोप, आठ पशुओं की मौत

बलरामपुर : एक सप्ताह के अंदर ग्राम पंचायत भगवान शिवपुर के मजरे रमवापुर में गलाघोंटू व खुरपका की बीमारी से आठ पशु (भैंस) की मौत हो चुकी है। पशुपालकों का आरोप है कि पशु चिकित्सा केंद्र पर सूचना देने के बावजूद पशु चिकित्सक गांव तक नहीं पहुंचे। गांव में अभी भी बीमारी फैली है।
पचपेड़वा विकास खंड के उक्त गांव में एक सप्ताह के भीतर धर्मपाल की दो भैंस, जगतराम की एक भैंस, राजाराम प्रजापति की दो भैंस, रामधन की एक भैंस व धनीराम प्रजाति की एक भैंस, रामधन की एक भैंस व धनीराम प्रजापति की एक भैंस अबतक गलाघोंटू व खुरपका की बीमारी से मर चुके हैं। गांव के जमुना, संतोष,ठ्ठह्वद्यद्य, संतोषी, मुंशी, राजाराम वर्मा समेत एक दर्जन पशुपालकों के पशु आज भी बीमार हैं। पशुपालक संतराम का आरोप है कि गांव में पशु बीमारी फैलने व पशुओं की मौत की सूचना पशु चिकित्साधिकारी पचपेड़वा को देने के बावजूद कोई गांव की ओर पशुओं का टीकाकरण करने नहीं आया।
इस बारे में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसीएन सिंह का कहना है कि कर्मचारियों का अभाव है। गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिली है। पशु चिकित्सक दल भेजकर पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
