Move to Jagran APP

सुबह घना कोहरा, दोपहर बाद छाई बदरी

कोहरा छाए रहने से तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 11:20 PM (IST)
सुबह घना कोहरा, दोपहर बाद छाई बदरी
सुबह घना कोहरा, दोपहर बाद छाई बदरी

बलरामपुर : तीन दिन बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार को तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाए रहने से तापमान में कमी आई है। गली-चौराहे पर लोग अलाव सेंकते नजर आए। अधिकतम 25 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। करीब 11 बजे सूरज देवता के दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। धूप सेंकने के लिए लोग घर की छतों व लॉन में निकल आए। खेल मैदानों में बच्चों ने खेलकूद कर धूप का भरपूर आनंद उठाया, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद बदरी छा जाने से ठंड बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि अगले दो दिन कोहरा छाया रहेगा। कोहरा छाने व उत्तर पश्चिमी हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी। खेतों में नमी होने से आलू की फसल झुलसा रोग से प्रभावित हो सकती है। इसके लिए किसान सजग रहे। खड़ी फसल में खर-पतवार की सफाई कर सिचाई कर सकते हैं।

loksabha election banner

अलाव का लिया सहारा :

- नगर पालिका प्रशासन ने नगर में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। वीर विनय चौराहा, गोंडा मार्ग, संतोषी माता मंदिर, भगवतीगंज चौराहा, पीपल तिराहा के पास रिक्शा चालकों व राहगीरों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

रैनबसेरा की व्यवस्था :

- अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि राहगीरों की सुविधा के लिए अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्था नगरीय क्षेत्रों में की गई है। बस स्टाप पर भी यात्रियों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। रजाई, गद्दा व अलाव की सुविधा है। तहसीलों को 50-50 हजार रुपये अलाव के लिए दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.