दो घरों से लाखों के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
बलरामपुर : रविवार की रात क्षेत्र के दो गांवों में दो घरों से लाखों के सामान पर चोरों न
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 12:43 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 12:43 AM (IST)
बलरामपुर : रविवार की रात क्षेत्र के दो गांवों में दो घरों से लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चौखड़ा गांव निवासी अमेरिका प्रसाद वर्मा के घर के अंदर चोर घुस गए। महिलाओं के शोर मचाने पर चोर एक बक्शा लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पड़ोस में गृह प्रवेश कार्यक्रम में बेटा गया था। घर में महिलाएं ही थी। चोर गली में लाठी के सहारे छत पर चढ़ गए। कमरे में रखा बक्शा उठा ले गए। बक्शा में नगदी व जेवरात मिला कर 65 हजार का सामान था। इसके बाद चोर ¨सघवापुर निवासी राम ¨सह के घर में नीम के पेड़ के सहारे घुस आए। 55 हजार नगद व एक लाख रुपये का जेवरात चोर उठा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह हुई। थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें