शार्ट सर्किट से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग
अग्निशमन दल ने आग पर समय रहते काबू पा लिया
बलरामपुर : नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लग गई। जिससे फर्नीचर व अन्य उपकरण जलने से राख हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। अग्निशमन दल ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। अन्यथा आग से बड़ी क्षति हो सकती थी।
शाखा प्रबंधक अशोक तिवारी ने दी गई तहरीर में कहा कि भोर पांच बजे के करीब बैंक शाखा में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। बैंक का अलार्म बजने के बाद लोगों ने बैंक में आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन दल समेत उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। आग से शाखा में लगे हुए बिजली के उपकरण एवं फर्नीचर की क्षति हुई है। शाखा को सुचारू रूप से चालू करने में समय लगेगा। पूर्ण क्षति का विवरण एकत्र किया जा रहा है। जिसके बाद कितने की क्षति हुई है। उसका आकलन हो सकेगा।