गोष्ठी में वन्य जीवों के संरक्षण पर दिया जोर
बलरामपुर : रामफल मेमोरियल महाविद्यालय बेलभरिया में वन्यजीव सप्ताह के तहत चित्रकला व जागरूकता
बलरामपुर : रामफल मेमोरियल महाविद्यालय बेलभरिया में वन्यजीव सप्ताह के तहत चित्रकला व जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने वन्य जीव संरक्षण विषय पर चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। प्राचार्या अर्चना शुक्ला ने कहा कि वनों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। इसलिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीवों के साथ जंगल के संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना होगा। कहा कि 1955 में वन्य प्राणी दिवस मनाया गया था। तभी वन्य जीव सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया था। सात अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया जाएगा। कहाकि महाविद्यालय की छात्राओं ने चित्र के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया है।
साथ ही लोगों को पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया। कहाकि श्रीकृष्ण गोशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य वन्य जीवों व वनों की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है। मुख्य अतिथि तिलकराम आर्य ने कहाकि हर व्यक्ति एक पौधा लगाने का संकल्प लें। जिससे आने वाला भविष्य सुरक्षित रहे। छात्रा बबिता ¨सह के चित्र को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में आशुतोष त्रिपाठी, राहुल शुक्ला, मयंक त्रिपाठी ने अपनी बात कही।