विकास का सच बताने को सपाई गांव-गांव देंगे दस्तक
स्क्क 2श्रह्मद्मद्गह्मह्य ह्लश्र द्दश्र ह्लश्र 1द्बद्यद्यड्डद्दद्गह्यस्क्क 2श्रह्मद्मद्गह्मह्य ह्लश्र द्दश्र ह्लश्र 1द्बद्यद्यड्डद्दद्गह्यस्क्क 2श्रह्मद्मद्गह्मह्य ह्लश्र द्दश्र ह्लश्र 1द्बद्यद्यड्डद्दद्गह्यस्क्क 2श्रह्मद्मद्गह्मह्य ह्लश्र द्दश्र ह्लश्र 1द्बद्यद्यड्डद्दद्गह्य
बलरामपुर : समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सात से 20 जनवरी तक गांव-गांव सपाई जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों व नीतियों को बताएंगे।
इसी को लेकर लोहिया भवन पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने कहाकि पार्टी मुखिया के सपनों को साकार करने के लिए अभी से जुट जाएं। लोगों को विकास का सच बताने के लिए सोमवार से घर-घर दस्तक देने का अभियान शुरू होगा। कहाकि सपा के कार्यकाल में जो विकास हुआ। उसे वर्तमान सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है। 14 दिन चलने वाले इस अभियान में सपा की नीतियों व विकास कार्यों की जानकारी देना है। जिससे वर्तमान सरकार के झूठ से आमजन जागरूक हो सकें। यही नहीं, 15 प्रतिशत की आबादी को 50 फीसद आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। सपा जातियों की गणना के आधार पर हक और सम्मान की पक्षधर है। पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई। पूर्वमंत्री डॉ.एसपी यादव, जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, पूर्व विधायक मशहूद खां, शाकिब महमूद, इकबाल जावेद, डिप्टी ¨सह, राकेश यादव, फरीद सूरी, आदिल हुसैन, विक्की वर्मा, रमेश कुमार, हीरालाल यादव मौजूद रहे।