पर्यावरण बचाने को सभी हों एकजुट
बलरामपुर : कौवापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चार दिवसीय पर्यावरण अध्ययन प्रशिक्षण बुधवार को श
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 10:39 PM (IST)
बलरामपुर : कौवापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चार दिवसीय पर्यावरण अध्ययन प्रशिक्षण बुधवार को शुरु हो गया। प्रशिक्षण में छह न्याय पंचायत के शिक्षकों को पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सुनीता मिश्र व अमित कुमार ने प्रशिक्षुओं को पौधों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम ने कहा कि समाज में जागरूकता का अभाव है। जिससे लोग पर्यावरण को नष्ट करने पर तुले हैं। सह समन्वयक सिकंदर आजम खान ने बताया कि 21 से 24 मार्च तक प्रशिक्षण चलेगा। सुषमा जायसवाल, संगीता, उर्मिला कुमारी, शकीला बानो, प्रमोद कुमार, कमरुल हुदा, भानु प्रताप, बलजीत ¨सह, विनय कुमार मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें