संग्रह अमीनों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
बलरामपुर: विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ की दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल
बलरामपुर: विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ की दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल जारी रही। संग्रह अमीनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व संग्रह अमीनों की मांग है कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने की व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन स्वीकृत किया जाए। राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों में वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानकों का प्रावधान समाप्त किया जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीडन रोका जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पहले की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर बाइक मुहैया कराई जाए। अमीन संघ अध्यक्ष का भत्ता स्वीकृत? किया जाए। साथ ही संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकार किया जाए। उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से की जाए।जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार यादव, कप्तान मिश्र अमित कुमार, नन्द किशोर, बाबूराम, वीरेंद्र प्रताप ¨सह, रमजान अली, रामचंद्र यादव मौजूद रहे।