चीनी वस्तुओं की जलाई होली
बलरामपुर : मंगलवार को क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में स्वदेशी जागरण रैली ि
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 09:31 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 09:31 PM (IST)
बलरामपुर : मंगलवार को क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में स्वदेशी जागरण रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ के स्लोगन से लोगों को स्वदेशी सामानों का उपयोग करने का संदेश दिया। साथ ही चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया। नगर के नई बाजार चौराहे पर संघ के लोगों ने चीनी वस्तुओं की होली जलाई। रैली पूरे नगर का भ्रमण कर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पहुंची। जहां गोष्ठी का आयोजन हुआ। राम कृपाल शुक्ल, शिव बहादुर, गणेश गुप्त, आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें