Move to Jagran APP

मंडी समिति में हुई बोहनी, 22 धान क्रय केंद्र रहे सूने

विपणन निरीक्षक शक्ति जायसवाल ने बताया कि सेहरिहवा के गजराज सिंह से धान की खरीद की गई है। पैसों की क

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:32 AM (IST)
मंडी समिति में हुई बोहनी, 22 धान क्रय केंद्र रहे सूने
मंडी समिति में हुई बोहनी, 22 धान क्रय केंद्र रहे सूने

बलरामपुर : जिले में धान खरीद मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर शुरू हो गई है। अब तक 250 क्विंटल की खरीद करने का दावा किया जा रहा है। सहकारी समिति सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से खरीद पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। धान कुटाई के लिए पांच मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। 500 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिनसे 23 केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। खाद्य एवं विपणन विभाग, यूपीएसएस व पीसीएफ के 23 केंद्र खुले हैं। जिसमें यूपीएसएस के छह, पीसीएफ के 11 व खाद्य एवं विपणन विभाग के छह केंद्र हैं। क्रय केंद्रों पर बदहाली के चलते किसान आढ़तियों के हाथों अपनी उपज बिक्री करने को मजबूर हैं। खाद्य एवं विपणन विभाग के छह केंद्रों में से सिर्फ एक केंद्र मंडी समिति भगवतीगंज पर 250 क्विंटल की खरीद हुई है। विपणन निरीक्षक शक्ति जायसवाल ने बताया कि सेहरिहवा के गजराज सिंह से धान की खरीद की गई है। पैसों की कमी नहीं है। धान की आवक कम होने से खरीद की रफ्तार सुस्त है।

prime article banner

दूसरी तरफ उप्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी हड़ताल 14 नवंबर तक चलेगी। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर खरीद का बहिष्कार कर रहे हैं। गुरुवार को अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। धान खरीद का बहिष्कार जारी है। वर्जन

धान खरीद शुरू हो गई है। हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता चल रही है। हड़ताल का धान खरीद पर कोई प्रभाव नहीं है।

अरुण कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.