Move to Jagran APP

आज कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक होगी ताजिया

बलरामपुर : मुहर्रम पर्व पर अकीदत पेश करने के लिए जिले के सैकड़ों इमाम चबूतरों पर ताजि

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:52 PM (IST)
आज कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक होगी ताजिया
आज कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक होगी ताजिया

बलरामपुर : मुहर्रम पर्व पर अकीदत पेश करने के लिए जिले के सैकड़ों इमाम चबूतरों पर ताजिया रखने के साथ ही या हुसैन की सदाओं के बीच मातम मनाने का दौर शुरू हो गया है। नवीं मुहर्रम पर अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर जिले भर में ताजिया जुलूस निकलेगा। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने 26 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

loksabha election banner

बुधवार को आठवीं मुहर्रम की रात नगर के मुख्य बाजार से शिया समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकाला। काले लिबास में शामिल लोगों ने सीनाजनी कर मातम मनाया। नगर के विभिन्न मुहल्लों व आसपास के गांवों में रखे ताजिया को शुक्रवार को झारखंडी मंदिर के निकट कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पचपेड़वा संवादसूत्र के अनुसार नगर क्षेत्र में आठवीं मुहर्रम का जुलूस परंपरागत मार्गों से निकाला गया। जुलूस की अगुवाई जाहिद रजा, हाजी मतीन किदवई, मंजूर आलम खान, इसहाक, मनव्वर खान ने की। गैंसड़ी संवादसूत्र के अनुसार इस बार खम्हरिया के कर्बला पर 20 फीट चौड़ा व बीस फीट ऊंचा ताजिया आकर्षण का केंद्र है। शुक्रवार के क्षेत्र के 25 कर्बला पर ताजिया दफन किए जाएंगे। महाराजगंज तराई संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के 52 गांवों में 165 ताजिया रखा गया है। नौव्वा के ग्राम प्रधान कलाम ने बताया कि नरायनपुर, जोखवा, धौरहरी, लौकहवा, बालापुर, दुंदरा, रूपनगर के कर्बला में ताजिया दफन होंगे। सम्मानित होंगे ताजियेदार :-नगर के वीर विनय चौराहा पर शुक्रवार को ताजिया एकत्र होंगी। जहां पर बेहतर ताजिया, रौजा व अलम का चयन किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ ताजियादारों को पुरस्कृत किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने कर्बला पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम :

-जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि सुरक्षा की ²ष्टि से जिले भर में 26 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही जुलूस के दौरान बहराइच मार्ग पर पहलवारा व गोंडा मार्ग पर संतोषी माता मंदिर से आवश्यकता पड़ने पर डायवर्जन किया जाएगा। तुलसीपुर मार्ग पर एमएलके कॉलेज के पास से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.