विजर्सन शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
बलरामपुर : क्षेत्र में शनिवार को सोमनाथ मंदिर से महंत जितेंद्र वन की अगुवाई में श्रीकृष्ण प्रति
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 10:55 PM (IST)
बलरामपुर : क्षेत्र में शनिवार को सोमनाथ मंदिर से महंत जितेंद्र वन की अगुवाई में श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ा। डीजे की धुन पर थिरकते शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में कई प्रकार की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। शोभायात्रा सोमनाथ मंदिर से श्रीदत्तगंज बाजार होते हुए कांदभारी तालाब पहुंची। जहां धार्मिक विधि विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। राहुल जयसवाल, शिवा, अंकित, रोहित, संजय, मोहित, अजय मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें