राम के आदर्शों को अपनाने से स्वस्थ होगा समाज
बलरामपुर : नगर के तुलसीपार्क में चल रही श्रीमदभागवत महापुराण कथा के चौथे दिन गुरु मां भाव
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:08 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:08 PM (IST)
बलरामपुर : नगर के तुलसीपार्क में चल रही श्रीमदभागवत महापुराण कथा के चौथे दिन गुरु मां भावना रामानुजम ने प्रवचन में श्रीराम चंद्र के जीवन पर प्रकाश डाला। कहाकि श्रीराम में दो गुण थे पहला वह परम कृपालु थे दूसरा उनका मर्यादा पुरुषोत्तम होना, लेकिन पाश्चात्य सभ्यता के बढ़ते चलन से मनुष्य की बुद्धि को भ्रमित कर दिया है। यहां लोग कथा सुनते तो हैं, लेकिन उसका अनुसरण नहीं करते हैं। कलयुग में श्रीराम के चरित्र का उल्टा हो रहा है। यहां व्यक्ति अपने लिए तो परमकृपालु है। जबकि जगत के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम। कहाकि जिस दिन लोग अपने लिए मर्यादा पुरुषोत्तम हो जाएंगे उस दिन समाज स्वस्थ हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें