बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है..
भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम के प्रतीक रक्षासूत्र को बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का विश्वास दिलाते हुए स्नेहिल उपहार दिए। महिलाओं व युवतियों ने पुलिसकर्मियों व एसएसबी जवानों को भी रक्षासूत्र बांधे। सोशल मीडिया पर पूरे दिन भाई-बहन के प्रेम को समर्पित पोस्ट भेजने की होड़ मची रही। रक्षाबंधन पर गुरुवार को सुबह से ही राखी बांधने के लिए बहनों में उत्साह दिखा।
बलरामपुर :
भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का पर्व रक्षाबंधन जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम के प्रतीक रक्षासूत्र को बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का विश्वास दिलाते हुए स्नेहिल उपहार दिए। महिलाओं व युवतियों ने पुलिसकर्मियों व एसएसबी जवानों को भी रक्षासूत्र बांधे। सोशल मीडिया पर पूरे दिन भाई-बहन के प्रेम को समर्पित पोस्ट भेजने की होड़ मची रही।
रक्षाबंधन पर गुरुवार को सुबह से ही राखी बांधने के लिए बहनों में उत्साह दिखा। बहनों ने आरती की थाली में अक्षत, रोली, राखी व मिठाई सजाई। मुहूर्त के अनुसार भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने डीएम कृष्णा करुणेश व सदर विधायक पल्टूराम को रक्षासूत्र बांधा। नगर समेत उतरौला, गैंसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, ललिया, सादुल्लाहनगर, श्रीदत्तगंज, रेहराबाजार, महराजगंज तराई में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।
रक्षाबंधन के दिन परिवहन विभाग ने बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया। भाइयों को राखी बांधने जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए इस दिन महिलाओं को मुफ्त टिकट दिया गया। महिलाओं ने बिना किराए के अपना सफर पूरा किया।
तुलसीपुर : शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर कन्या भोज व भंडारा का आयोजन महंत मिथिलेश नाथ योगी ने किया। सुबह दस बजे शुरू हुआ भंडारा शाम पांच बजे संपन्न हुआ। जिसमें आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, सीओ शिवकुमार, प्रवीण सिंह विक्की, विजय सिंह, रामजी आर्य मौजूद रहे।