Move to Jagran APP

कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

बलरामपुर : प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था व बढ़ती अराजकता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताआ

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 11:10 PM (IST)
कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

बलरामपुर : प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था व बढ़ती अराजकता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष अनुज कुमार ¨सह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कहाकि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जेल में हत्याएं की जा रही। जेल के भीतर समानान्तर सरकार चल रही है। घटनाओं को लेकर सरकार उदासीन है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर काफी ¨चतित है। महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व विधायक अशफाक अहमद खान ने कहाकि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। जिससे आम जन मानस में कानून के प्रति विश्वास पैदा हो सके। कहाकि बढ़ती महंगाई ने आम जन की कमर तोड़कर रख दी है। डॉ. पंकज गुप्त ने कहाकि किसानों की समस्याओं पर प्रभावी कदम उठाने व युवाओं को रोजगार के नाम पर टरकाया जाता है। प्रभावी कार्रवाई करने में आनाकानी करने पर सरकार को बर्खास्त किया जाए। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को सौंपा। आसिफ खान, डॉ. हामिद, अवधेश पाल ¨सह, विशाल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. हामिद ़खलील, मनीष ओझा, देवेंद्र पांडेय, हफीज उल्ला, शिव लाल, माधव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.