एससी-एसटी एक्ट का विरोध करने वाले आंदोलनकारी सम्मानित
बलरामपुर : नगर के ओम भवन पर आर्य वीर दल ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आंदोलन करने वाले
बलरामपुर : नगर के ओम भवन पर आर्य वीर दल ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आंदोलन करने वाले आर्य वीरों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. एके ¨सह ने कहाकि आरक्षण व्यवस्था व एससी-एसटी एक्ट समाज के लिए विभेदकारी है। यह विकसित भारत के मार्ग की बाधा है। विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र एवं सेतुबंधु त्रिपाठी व अध्यक्षता कार रहे डॉ. माधवराज द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. एके ¨सह ने एक देश व एक कानून के अनुसार देश को प्रगतिशील बनाने की मांग करते हुए भेदभाव समाप्त करने की बात कही। आयोजक अशोक आर्य व उपस्थित लोगों ने सूक्ष्म यज्ञ के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया। संजय कुमार ने आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए राजीव शुक्ल, डॉ. तुलसीश दूबे, गौरव ¨सह, चंद्रभान व विजय कुमार के रिहा होने पर उनका स्वागत कर सम्मानित किया। संचालन डॉ देवेंद्र चौहान ने किया। रामनरेश, सौरभ त्रिपाठी, अजय ¨सह ¨पकू, राजेश्वर मिश्र, पारितोष सिन्हा, रामफेरन आचार्य, अंबरीष शुक्ल, अभिषेक कसेरा, आर्यन त्रिपाठी, दद्दू तिवारी, सत्य प्रकाश, प्रफुल्ल मणि तिवारी मौजूद रहे।