जनसंख्या नियंत्रित होने से बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
बलरामपुर : विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत गुरुवार को नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज से
बलरामपुर : विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत गुरुवार को नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें शामिल बच्चों ने मुख्य बाजार का भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। सदर विधायक पल्टूराम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहाकि तेजी से बढ़ रही जनसंख्या विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा है। इससे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पाने के लिए जूझना पड़ रहा है। तेजी से बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित कर इनसे बचा जा सकता है। कहाकि जनसंख्या नियंत्रित होते ही मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके ¨सह ने कहाकि बच्चों में अंतर रखने व सकल प्रजनन दर (टीएफआर) को नियंत्रित करने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। 26 जुलाई तक अस्पताल में दंपती को जनसंख्या स्थिरता व परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर उन्हें बच्चों में अंतर रखने के अस्थाई साधन मुफ्त दिए जाएंगे। पुरुष व महिलाओं से इसमें सहयोग की अपील की जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहाकि तेजी से बढ़ रही जनसंख्या समाज के लिए अभिशाप है। यदि इस पर नियंत्रण नहीं हुआ तो भविष्य में इसके घातक परिणाम सामने आएंगे। कहाकि जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाकर बेरोजगारी, अशिक्षा व बीमारियों को भी कम किया जा सकता है। रैली अंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, चौक व मुख्य बाजार होते हुए पुन: कॉलेज पहुंच कर समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने नगरवासियों को जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम व परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी, राकेश ¨सह, मुहम्मद नाजिम, अर¨वद मिश्र, विनोद त्रिपाठी व बृजेंद्र तिवारी समेत कई स्कूलों के शिक्षक व छात्र शामिल रहे।