अनुसूचित जाति व जनजाति की हितैषी है भाजपा
बलरामपुर : नगर के अटल भवन भाजपा कार्यालय पर बुधवार को अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरालाल विमल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने कहा कि भाजपा ही अनुसूचित जाति व जनजाति की हितैषी है। भाजपा सरकार में निम्न वर्ग के लोगों को लिए कई योजनाएं संचालित है।
बलरामपुर : नगर के अटल भवन भाजपा कार्यालय पर बुधवार को अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरालाल विमल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने कहा कि भाजपा ही अनुसूचित जाति व जनजाति की हितैषी है। भाजपा सरकार में निम्न वर्ग के लोगों को लिए कई योजनाएं संचालित है। राष्ट्रीय महामंत्री रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना ही संगठन का काम है। किये गए कार्यों को जनता तक ले जाने का काम संगठन को करना है। कहा कि समाज के लोगों को जागरुक करके अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलवाना संगठन का कार्य है। संगठन के सभी कार्यक्रमों में समाज की हिस्सेदारी और भागेदारी तय करना है। मनोज कुमार गौतम, राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार पासवान, दीपक सोनकर, सनी कुमार, सोनू कुरील, चंद्र प्रकाश, रामबाबू, आकाश, कुरील समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।