आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए बने कानून
बलरामपुर : आर्य वीर दल के बैनर तले मंगलवार को लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। राम मंदिर निर्माण,
बलरामपुर : आर्य वीर दल के बैनर तले मंगलवार को लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। राम मंदिर निर्माण, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने, धारा 370 समाप्त करने व आर्थिक आधार पर आरक्षण देन सहित पांच नए कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को सौंपा। मंडल संरक्षक आशोक आर्य ने कहाकि केंद्र व राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराने, कश्मीर से धारा 370 हटाने, पूरे भारत देश में समान नागरिक संहिता लागू करने व गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने संबंधी घोषणाएं की थी। इन्हें मुद्दों को ध्यान में रखकर लोगों ने उनके प्रतिनिधियों को वोट दिया लेकिन, सरकार बनते ही पार्टी पदाधिकारी उन वादों को भूल गए हैं। केंद्र सरकार के चार वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने कहाकि पशुवध गृह बंद होने के बाद छुट्टा जानवर फसलों की बर्बाद कर रहे हैं। जिससे अन्नदाताओं की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। कहाकि उपरोक्त चार मांगों के साथ लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने संबंधी कानून बनाने की मांग संघ कर रहा है। जिससे योग्य व्यक्तियों को उनकी मेहनत का परिणाम मिल सके। जिले के 150 लोगों ने आर्य वीर दल की मांग वाले समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर भी किया। अजय मिश्र, जेपी मिश्र, सौरभ ¨सह, अधिवक्ता हरिकांत मिश्र, मृगेंद्र उपाध्याय, अभय ¨सह, गौरव, शुभेंद्र मिश्र, आर्यवृत, दद्दू त्रिपाठी, अभिषेक कसेरा, सुरेश मौजूद रहे।