पूर्व सांसद रिजवान ने छोड़ी कांग्रेस
बलरामपुर : पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी दायित्वों से त्याग प˜
बलरामपुर : पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी दायित्वों से त्याग पत्र दे दिया है। कांग्रेस से पहले पूर्व सांसद रिजवान जहीर पीस पार्टी में थे। पीस पार्टी से ही लोकसभा चुनाव 2014 लड़ा था। विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का दामन थाम अपनी बेटी को तुलसीपुर विधान सभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ाया लेकिन, वह हार गई थी। पूर्व सांसद ने किस दल की सदस्यता ली है इसकी अभी घोषणा नहीं की है लेकिन, समर्थक सपा में जाने का कयास लगा रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी में उनके शामिल होने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। गुरुवार को पूर्व सांसद ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी को अपना इस्तीफा भेज दिया। जिसमें उन्होंने पार्टी हाईकमान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद के कांग्रेस छोड़ने से जिले की राजनीति गरमा गई है। आगामी लोक सभा चुनाव में नए समीकरण बनने को लेकर गणित बैठाने लगे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज ¨सह ने कहाकि पूर्व सांसद को पार्टी हाईकमान ने जो सम्मान दिया वह किसी दूसरे दल में नहीं मिल सकता। पार्टी ज्वाइन करने पर सपा से गठबंधन के बाद भी उनकी बेटी को विधान सभा चुनाव में टिकट दिया। स्टार प्रचारक बनाया। इससे अधिक सम्मान कहीं नहीं मिलेगा। पूर्व सांसद ने बताया कि वह फिलहाल किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। अभी वह आराम करेंगे।