पीओके भारत का हिस्सा है इस पर कोई संदेह न करें
संयोजक पंकज सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के सरकार आने पर आजम खां के सारे मुकदमे वापस लेने के सवाल के जवाब में कहाकि कानून अपना काम कर रही है। उस पर टिप्णी करना उचित नहीं। फिलहाल उनकी सरकार अभी कई सालों तक आने वाली नहीं है। कानून कर रही अपना कार्य - अभियान के संयोजक पंकज सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के सरकार आने पर आजम खां के सारे मुकदमे वापस लेने के सवाल के जवाब में कहाकि कानून अपना काम कर रही है। उस पर टिप्णी करना उचित नहीं। फिलहाल उनकी सरकार अभी कई सालों तक आने वाली नहीं है। ं
बलरामपुर : पीओके भारत का हिस्सा है। इस पर किसी तरह का कोई संदेह नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री की कूटनीति का ही परिणाम है कि आज पाकिस्तान की बात विश्व का कोई भी देश सुनने को तैयार नहीं है। दृढ़ इच्छाशक्ति वाली मोदी सरकार ने 70 साल की गुलामी को एक झटके में खत्म कर अखंड भारत के सपने को साकार करने का कदम उठाया है। अनुच्छेद 370 व 35ए हटाकर जम्मू कश्मीर के लोगों को आजाद कर दिया। अब वहां के लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। एक प्रधान, एक निशान व एक विधान से हिन्दुस्तान मजबूत बनेगा।
यह बात राष्ट्रीय एकता अभियान के संयोजक पंकज सिंह ने नगर के एक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में कही। उन्होंने कहाकि 1965 व 1971 में पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाने का अवसर मिला था, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। इंदिरा गांधी ने भी यह मौका जानकर गंवा दिया। कहाकि कांग्रेस की गलती से कश्मीरियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला। अब प्रतिबंध हटा है। देश के किसी भी क्षेत्र के लोग कश्मीर में रोजगार कर सकते हैं। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहाकि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यह कश्मीर हमारा है सारा का सारा है का नारा बुलंद किया था। आज वह समय आ गया है। अनुच्छेद 370 हटाकर भाजपा ने अखंड राष्ट्र निर्माण की मुहिम चला दी है। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैंसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रबुद्ध वर्ग से सर्जन डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, वीर विक्रम सिंह, डॉ. नीतिन शर्मा, अभियान के जिला संयोजक अनूप चंद गुप्त, अजय सिंह, अजय कृष्ण पांडेय, डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी व प्रदीप सिंह मौजूद रहे। अभियान के संयोजक पंकज सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के सरकार में आजम खां के सारे मुकदमे वापस लेने के सवाल के जवाब में कहाकि कानून अपना काम कर रही है। उस पर टिपप्णी करना उचित नहीं। फिलहाल उनकी सरकार अभी कई सालों तक आने वाली नहीं है।