जो बेटा अपने पिता व चाचा का न हो सका वह जनता का क्या होगा : ओवैसी
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद अखिलेश यादव के तेवर बदल गए हैं। जब वह अपने पिता मुलायम सिंह यादव तथा चाचा शिवपाल सिंह यादव को आंखें दिखा रहा है तो फिर जनता का क्या हाल होगा।
बलरामपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी एआइएमआईएम की जड़े मजबूत करने में लगे पार्टी के अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। आज बलरामपुर में ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी की लड़ाई पर ओवैसी ने कहा कि समाजवादी परिवार में घमासान मचा है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद अखिलेश यादव के तेवर बदल गए हैं।
पढ़ें- तुम्हारे धर्म में भी तो एक महिला के पांच-पांच पति होते हैं : मौलाना तौकीर
जब वह अपने पिता मुलायम सिंह यादव तथा चाचा शिवपाल सिंह यादव को आंखें दिखा रहा है तो फिर जनता का क्या हाल होगा। पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के मुलायम सिंह यादव को लिखे पत्र पर भी ओवैसी ने तंज कसा और पत्र को 'लव लेटर' बताया।
पढ़ें- राम गोपाल ने लिखा मुलायम को बेहद सख्त पत्र, मुलायम नाराज
ओवैसी इतने पर ही नहीं रुके और कहा कि बेटा बाप व चाचा का नहीं हुआ वह आप लोगों का क्या होगा। आप लोग अब उसकी बात पर यकीन मत करना।
ओवैसी ने कहा कि हमको शरीयत में दखलंदाजी कतई स्वीकार नहीं है। लोकतंत्र में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जायज है। संविधान में सभी धर्म की मान्यताएं हैं।
पढ़ें- राम मंदिर का मुद्दा छोड़ने की वजह से अटल जी चुनाव हारे : स्वामी
परिवर्तन या बदलाव की बात हिंदू विवाह एक्ट में क्यों नहीं होती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथा संघ के लोग कहते हैं की मोदी का विरोध करने वाला देश विरोधी है तो हम कौम व आवाम के लिए वह विरोध करते हैं।