Move to Jagran APP

आंबेडकर प्रतिमा से हटाया गया भगवा वस्त्र

अंबेडकरनगर : डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर शुद्धिकरण करके टां

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 09:45 PM (IST)
आंबेडकर प्रतिमा से हटाया गया भगवा वस्त्र
आंबेडकर प्रतिमा से हटाया गया भगवा वस्त्र

अंबेडकरनगर : डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर शुद्धिकरण करके टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी द्वारा लगाया गया तिलक व ओढ़ाया गया भगवा वस्त्र कुछ लोगों ने शुक्रवार को हटा दिया।बता दें कि महापुरुषों के सम्मान में भाजपा मैदान में नारे के बीच गत गुरुवार को भाजपा विधायक संजू देवी अपने प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्त समेत अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नगर के नेहरूनगर वार्ड में थिरुआपुल के पश्चिम मार्ग के किनारे स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर मत्रोच्चारणों के बीच डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर तिलक लगाया और भगवा वस्त्र ओढ़ा कर माल्यार्पण करते हुए भगवाकरण किया था। भाजपा के इस कृत्य की बसपा, सपा ने ¨नदा किया था। भाजपा विधायक के डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के भगवाकरण गूंज मीडिया व सोशल मीडिया पर खूब रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न तीन-चार अज्ञात लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से भगवा वस्त्र उतार लिया और मस्तक पर लगा तिलक मिटा दिया। ये कौन लोग थे इसका पता फिलहाल नहीं चल सका। बसपा नेता पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने इस मामले की ¨नदा करते हुए प्रशासन से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।हालांकि प्रशासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। टांडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.