विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्टी-दस्त से युवती की मौत, 23 बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 11:18 AM (IST)

News Article Hero Image

बलरामपुर : ललिया थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में संक्रामक रोगों का असर दिखने लगा है। उल्टी दस्त से पीडि़त एक युवती की मौत हो गई और दो दर्ज लोग उल्टी,दस्त व ठंड से पीड़ित हैं।

बुधवार को धनधरा गांव निवासी हीरलाल यादव की 22 वर्षीय पुत्री कोमल उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जब तक ले जाते उसकी मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के कैली ग्राम पंचायत में भी संक्रामक रोग से कई लोग पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान मुशरत खां ने बताया कि कैली में कमला (11), गोलू (10), नान बाबू (28), उजागर(35), ननके (40), खुथवा में हनुमान (11), श्यामदेई (14), जमुनी गांव में बड़कऊ (58), समसुल्ला (48), मेवा (22) तथा शेखनपुरवा में मेराज (25), कमरू (5), बजरंगी (23), राधेश्याम(7) व सहाबुद्दीन (23) समेत लगभग 24 लोग उल्टी-दस्त, ठंडक आदि से पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना सीएचसी शिवपुरा को दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रविनंदन त्रिपाठी ने बताया कि संक्रामक रोग फैलने की सूचना मिली है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी गई है। पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि जिन गांवों में बाढ़ का पानी कम हो रहा है वहां गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रभावित गांवों में जाने के मार्गो पर जलभराव के चलते अभी तक सफाई आदि का कार्य शुरू नहीं हो सका है और न ही इन गांवों में किसी प्रकार की कीटनाशक दवाओं का छिड़काव ही किया जा सका है।