बलरामपुर में तेंदुए का आतंक, बुजुर्ग पर हमला कर किया घायल Balrampur News
बलरामपुर में एक तेंदुए ने सो रहे बुजुर्ग के पैर को जबड़े में कस लिया। घायल बुजुर्ग का इलाज कराया जा रहा है। उधर तेंदुए को पकडऩे को पिंजड़ा लगाया जा रहा है।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 03:23 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 03:23 PM (IST)
बलरामपुर, जेएनएन। जिले में एक तेंदुए ने शुक्रवार तड़के सो रहे बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर भाग निकला। घटना में बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हुआ। चीखें सुनकर मौके पर लोग पहुंचे। घायल का इलाज कराया जा रहा है। तेंदुए के आंतक से लोगों के बीच दहशत बनी हुई है।
तेंदुए को पकडऩे का लगाया पिंजड़ा
मामला सोहेलवा जंगल से सटे हरैया थानाक्षेत्र के रतनवा गांव के मजरे अतरपरी का है। यहां के निवासी तीरथ यादव 60 बरामदे में सो रहा था। करीब तड़के चार बजे अचानक तेंदुआ आ धमका और उनके बाएं पैर को जबड़े में कस लिया। चींख सुनकर मौके पर ग्रामीण मदद को दौड़े। जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। फॉरेस्ट गार्ड जमील अहमद ने घायल का इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया है। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजड़ा लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें