Move to Jagran APP

नामांकन पत्र खरीदने की होड़, छुट्टियां रद

जिला पंचायत सदस्य 80 और बीडीसी के 374 व सदस्य ग्राम पंचायत के 798 और प्रधान के लिए 446 लोगों ने खरीदे पर्चे

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 10:36 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 10:36 PM (IST)
नामांकन पत्र खरीदने की होड़, छुट्टियां रद
नामांकन पत्र खरीदने की होड़, छुट्टियां रद

बलरामपुर : जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर किस्मत आजमाने वाले दावेदारों में नामांकन पत्र खरीदने की होड़ है। गुरुवार को नौ ब्लाकों में 1698 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। साथ ही बिना अनुमति के जिला छोड़ने पर भी जिलाधिकारी ने रोक लगा दी है।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य पद के रिटर्निंग आफिसर पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 80 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। जिला पंचायत सदस्य के कुल 40 सीटों पर अब तक 635 पर्चे बेचे जा चुके हैं। सभी नौ ब्लाकों में ग्राम प्रधान के 446, ग्राम पंचायत सदस्य के 798 व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर 374 नामांकन पत्र बेचे गए हैं।

एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रधान पद पर 72, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 90 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 49 नामांकन पत्र लोगों ने खरीदे हैं। एडीओ पंचायत रेहराबाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद पर 46, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 41 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 45 दावेदारों ने पर्चे खरीदे हैं। उतरौला ब्लाक में ग्राम प्रधान के 39, सदस्य ग्राम पंचायत 58, बीडीसी के 24 पर्चे बिके। गैंड़ासबुजुर्ग में ग्राम प्रधान के 24, ग्राम पंचायत सदस्य के 38 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 30 पर्चे बिके हैं।

बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दुबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद पर 41, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 57 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 36 पर्चों की बिक्री हुई है। एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान के 45, सदस्य पंचायत के 119 व बीडीसी के 56 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है। बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि प्रधान के 82, पंचायत सदस्य के 131 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 58 पर्चों की बिक्री हुई है।

बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में प्रधान के 62, ग्राम पंचायत सदस्य के 129 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 35 पर्चे बेचे गए। एडीओ पंचायत गैंसड़ी राधेश्याम ने बताया कि प्रधान पद पर 35, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 135 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 41 नामांकन पत्रों की खरीद हुई है।

12 हजार से अधिक कार्मिकों की लगी ड्यूटी :

जिलाधिकारी श्रुति ने बताया कि पंचायत चुनाव में 12 हजार से अधिक कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी। सभी विभागों से डाटा एकत्र कर एनआइसी में फीडिंग का कार्य चल रहा है। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए जिला छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.