विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चे की मौत, कई बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 19 Sep 2013 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2013 10:49 PM (IST)

News Article Hero Image

बलरामपुर) :

उल्टी-दस्त से पीडि़त बच्चे की गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। पुरानी बाजार, भोजपुर व रमनगरा गांव में दर्जन भर लोग डायरिया से पीड़ित हैं।

पुरानी बाजार, भोजपुर व रमनगरा गांव उल्टी-दस्त की चपेट में है। बुधवार को देर रात पुरानी बाजार निवासी शमशाद (आठ माह) पुत्र अब्दुल गनी की हालत बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सुबह साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई। उल्टी-दस्त से पीड़ित तीन वर्षीय शहबाज पुत्र मुहम्मद सलीम का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। भोजपुर निवासी डायरिया से पीड़ित नौ वर्षीय गोलू पुत्र मुहम्मद अजीम, आठ वर्षीय अहसान पुत्र जुमाई, दोस्ता (16), फरहीन (सात), फरहान (पांच) पुत्रगण अली हसन व रमनगरा निवासी सुबराती की पांच वर्षीय पुत्री रुकसार का इलाज नर्सिग होम में कराया गया है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी महेश कुमार ने बताया कि पुरानी बाजार, भोजपुर व रमनगरा में डायरिया से ग्रसित मरीजों को आवश्यक दवाएं मुहैया करा दी गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर