सोते समय युवक को मारी गोली, मौत
बलरामपुर : क्षेत्र के जोगियाकला के मजरे कुदाने¨सह पुरवा में घर के सामने सोते समय रामप्रक
बलरामपुर : क्षेत्र के जोगियाकला के मजरे कुदाने¨सह पुरवा में घर के सामने सोते समय रामप्रकाश गुप्त (45) को मंगलवार की रात करीब दो बजे गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुन परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां रामप्रकाश दर्द से कराह रहा था। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश का होना बताया जा रहा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी राधा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि रामप्रकाश घर के सामने तख्त पर अपने दो बेटों के साथ सो रहा था। उसका पिता अमरिका घर से पांच सौ मीटर दूरी सोया था। पत्नी व लड़किया घर में सो रही थी। रात में करीब दो बजे रामप्रकाश के बेटे संदीप व मंदीप के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचा। देखा कि बेटा रामप्रकाश जमीन पर पड़ा दर्द से चिल्ला रहा था। उसे गोली लगी थी। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। मृतक के बेटे मंदीप ने बताया कि गोली मारने के बाद तीन लोग भाग रहे थे। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय मृतक की पत्नी राधा देवी की तहरीर पर गांव के जगतराम, नान्हू व सुमिरन के खिलाफ गोली मारकर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मृतका की पत्नी, बच्चे व बूढ़े बाप का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक राकेश लकड़ी की ठेकेदारी करता था।