मुंबई से लौटे दो प्रवासी पॉजिटिव, 13 केस एक्टिव
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गैंसड़ी ब्लॉक के लठावा गांव निवासी दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:06 AM (IST)
बलरामपुर : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गैंसड़ी ब्लॉक के लठावा गांव निवासी दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो को एल-1 अस्पताल मेमोरियल चिकित्सालय में शिफ्ट किया जाएगा। जिले में अब तक 40 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसमें 27 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव के कुल 13 एक्टिव केस हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले दोनों व्यक्ति मुंबई से आए थे। जिन्हें होम क्वारंटाइन कर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। उन्हें एल-1 अस्पताल मेमोरियल चिकित्सालय में शिफ्ट किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें