महंत देवीपाटन को भेंट किया मास्क व सैनिटाइजर
संवादसूत्र बलरामपुर वैश्विक महामारी में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए युवा समाजसेवी आगे आ रहे हैं। लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर इसके उपयोग कर नसीहत दे रहे हैं।
बलरामपुर : वैश्विक महामारी में संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए युवा समाजसेवी आगे आ रहे हैं। लोगों को फेस मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर लोगों को उपयोग के लिए जागरूक किया। श्रीमहादेव झारखंडी साईनाथ दरबार के धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की ओर से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर महंत मिथिलेश नाथ योगी को फेस मास्क व सैनिटाइजर भेंट किया। महंत ने कहाकि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग मास्क का उपयोग करें। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कर कोरोना से जंग जीतने की अपील लोगों से की। भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मंदिर के पुजारियों के लिए महंत को अंगवस्त्र, 400 सैनिटाइजर व एक हजार मास्क दिया गया है। शिवम मिश्र, मंटू सिंह व गौरव मिश्रा मौजूद रहे।