मनचले की धुनाई, पुलिस को सौंपा
बलरामपुर : नगर क्षेत्र के मुहल्ले में महिलाओं व छात्राओं से अश्लील टिप्पणी करने के मामले
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:42 PM (IST)
बलरामपुर : नगर क्षेत्र के मुहल्ले में महिलाओं व छात्राओं से अश्लील टिप्पणी करने के मामले में आरोपित की मुहल्लेवासियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि दीपावली की रात आरोपित सादिक मुहल्ले की एक लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की के शोर मचाने पर मुहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। जिसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र राय ने बताया कि आरोपित युवक सादिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें