शक्तिपीठ देवीपाटन परिसर में हो भगवान परशुराम का मंदिर
देवीपाटन में जिस तरह सभी देवी-देवताओं का स्थान व मंदिर है उसी तरह भगवान परशुराम के मंदिर को भी स्थान दिया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
बलरामपुर : जिला पंचायत सदस्य डॉ. भानु त्रिपाठी ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में भगवान श्रीपराशुराम का मंदिर बनाने का मांगपत्र महंत मिथिलेश नाथ योगी को दिया है। कहाकि श्रीहरि भगवान विष्णु के अवशेषावतार आराध्य देव परशुराम जी का मंदिर ब्राह्मण समाज मां पाटन देवी के प्रांगण में चाहता है। शक्तिपीठ देवीपाटन में जिस तरह सभी देवी-देवताओं का स्थान व मंदिर है, उसी तरह भगवान परशुराम के मंदिर को भी स्थान दिया जाएगा। मूर्ति स्थापना में जो भी धन व्यय होगा, वह ब्राह्मण समाज वहन करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें