Move to Jagran APP

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन..

भक्तिमय रहा। गणेश प्रतिमाओं को कुआंनो नदी में विसर्जित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:40 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:33 AM (IST)
देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन..
देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन..

बलरामपुर :

prime article banner

सादुल्लाहनगर व श्रीदत्तगंज क्षेत्र में रविवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु डीजे की धुन पर खूब थिरके। देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, गणपत्ति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना, घर में पधारो गजानन जी जैसे गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा। गणेश प्रतिमाओं को कुआंनो नदी में विसर्जित किया गया।

श्रीदत्तगंज के सोमनाथ मंदिर से महंत जितेंद्र वन की अगुवाई में गणपति प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। पंडित राज करन पाठक, राजेश कुमार, रामजी जायसवाल, राहुल जायसवाल, राम सुमिरन, विकास जायसवाल, अर्पित श्रीवास्तव, देव प्रकाश, दिनेश, संतोष मोदनवाल, आनंद कुमार, रामू जायसवाल, रमेश सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। उधर सादुल्लानगर बाजार में निकले विसर्जन जुलूस में श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ, गूमा फातमाजोत, एकता चौक होते हुए नगर भ्रमण के बाद कुआनों नदी के कुसमौरा घाट पर पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रमेश तिवारी, ज्ञानचंद्र सोनी, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव, राजकुमार गुप्त, राधेश्याम गुप्त, दिलीप कुमार, दीपचंद जायसवाल, कमलेश कुमार, रामलौटन, राम बहोर वर्मा, विष्णु गुप्त, मुलायम यादव, शिवकुमार, संतोष कुमार, गोविद यादव, शिवम सोनी का विशेष सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.