तेंदुए के हमले में किशोर हुआ घायल
संवादसूत्र हरैया सतघरवा (बलरामपुर) जंगलवर्ती गांवों में तेंदुए का खौफ जारी है। बरहवा रेंज से सटे गुगौली कला गांव में तेंदुए ने घर में घुस कर पिता के साथ सो रहे किशोर को घायल कर दिया। परिजनों के हल्ला गोहार करने पर तेंदुआ जंगल के तरफ भाग गया।
बलरामपुर : गुगौली कला गांव में तेंदुए ने घर में घुस कर पिता के साथ सो रहे किशोर पर हमला कर घायल कर दिया। परिवारजन के हल्ला गोहार करने पर तेंदुआ जंगल के तरफ भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार कर उसे छोड़ दिया। बताया जाता है कि मुहम्मद सलमान अपने 11 वर्षीय बेटे शाबान के साथ सो रहा था। रात के दूसरे पहर में तेंदुआ घर में घुस आया। शाबान के सिर को पकड़ लिया। रजाई ढकी होने से तेंदुए के मुंह में वह नहीं जा सका। शाबान के चिल्लाने पर बगल में सो रहे पिता की नींद खुली। तेंदुए को देखकर उसने हल्ला गोहार करना शुरू कर दिया। तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी बरहवा रेंज आरके सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर वन दरोगा ओम प्रकाश को भेजा गया है। तेंदुआ है या अन्य कोई जंगली जानवर पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।