साक्षरता शिविर में दी गई कानून की जानकारी
बलरामपुर : न्याय का मतलब समानता का व्यवहार है। गरीब हो या अमीर न्याय सबके लिए समान है। यह बात सिविल
बलरामपुर : न्याय का मतलब समानता का व्यवहार है। गरीब हो या अमीर न्याय सबके लिए समान है। यह बात सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय कुमार ¨सह ने तहसील सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में कही। कहा कि जिला जज सर्वेश कुमार के निर्देश में मुख्यालय पर स्थाई लोक अदालत का स्थापना हो चुकी है। वायु, जल, विद्युत के मामले सस्ता सुलभ तरीके से निस्तारित करा सकते हैं। प्राधिकरण सचिव श्रीपाल ¨सह ने बताया कि विवादों को आसानी से निपटाने का मंच लोक अदालत है। जिसमें कुशल विधि विशेषज्ञों द्वारा विवादों का निपटारा आपसी सहमति से करा देते हैं। प्राधिकरण जेल में निरुद्ध कैदी आर्थिक रूप से दुर्बल पक्षकारों को नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराता है। प्राधिकरण वा¨लटियेर की नियुक्ति करने जा रहा है। सिविल बार संघ महामंत्री कमलेश्वर ¨सह ने दुर्घटना होने पर नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने की सलाह लोगों को दी। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप ¨सह, महामंत्री शशांक त्रिपाठी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य है कि लोग कानून की जानकारी प्राप्त कर सके। तहसीलदार सदर रोहित मौर्य ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता रामअक्षयवर विश्वकर्मा ने कहा कि अदालतों पर मुकदमों का बोझ बढ़ता जा रहा है। मुकदमों की जटिलता समाप्त करते हुए सरल विधि से मुकदमे कैसे निस्तारित हो। उसका वैकल्पिक मंच लोक अदालत है। 14 जुलाई को दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पूर्व अध्यक्ष मुकेश ¨सह, जिला बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, संजय तिवारी, मनोज गौड़, संदीप पांडेय सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।