Move to Jagran APP

फरेबी पति को सजा दिलाने को भटक रही महिला

संवादसूत्र, बलरामपुर : नगर कोतवाली क्षेत्र निवासिनी एक महिला ने पति पर निकाह कराकर देह व्यापार कराने व नेपाल में बेचने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली में आरोपित पति पर मुकदमा दर्ज न होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गोहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपित पति को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जून में तुलसीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक रिश्तेदार ने उसका निकाह कानपुर निवासी युवक से कराया था। जो मुंबई में कारोबार करता है। निकाह के बाद वह उसे मुंबई लेकर गया। जहां पति के बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। भाभी ने देह व्यापार के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया। पति ने भी घर वालों की बात मानने को मजबूर किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। जबरन गर्भपात कराकर उसे नेपाल में किसी

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 09:21 PM (IST)
फरेबी पति को सजा दिलाने को भटक रही महिला
फरेबी पति को सजा दिलाने को भटक रही महिला

बलरामपुर :नगर कोतवाली क्षेत्र निवासिनी एक महिला ने फरेबी पति पर देह व्यापार कराने व नेपाल में उसका सौदा करने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली में आरोपित पति पर मुकदमा दर्ज न होने पर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गोहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपित पति को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।

loksabha election banner

पीड़िता का कहना है कि जून में तुलसीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक रिश्तेदार ने उसका निकाह कानपुर निवासी युवक से कराया था। जो मुंबई में कारोबार करता है। निकाह के बाद वह उसे मुंबई लेकर गया। जहां पति के बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। भाभी ने देह व्यापार के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया। पति ने भी घर वालों की बात मानने को मजबूर किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। जबरन गर्भपात कराकर उसे नेपाल में किसी के हाथ बेचने का सौदा किया गया। 11 नवंबर को उसे नेपाल ले जाया जा रहा था। झारखंडी स्टेशन पर वह शौचालय जाने के बहाने ट्रेन से उतरकर भाग निकली। घर पहुंचकर परिवारजन को आपबीती सुनाई। उसके बाद से पीड़िता परिवारजन के साथ आरोपित को सजा दिलाने के लिए कोतवाली का चक्कर काट रही है। पीड़िता ने बताया कि एक जनवरी को पति ने नगर की ही एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। जिसे पुलिस के हाथों पकड़वाया भी था, लेकिन पुलिस ने लेनदेन कर मामले को दबा दिया। बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल से शिकायत दर्ज कराई थी। उनके निर्देश के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिम्मेदार के बोल :

-सीओ सिटी ओपी ¨सह का कहना है कि कोतवाली नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी भी जांच कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.