विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fog in Uttarpradesh : घने कोहरे में लगातार हो रहीं सड़क दुर्घटनाएं, सावधानी के लिए जारी की गई यह एडवाइजरी

Published: Fri, 26 Jan 2024 10:52 PM (IST)

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सतर्कता के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार ...और पढ़ें

Fog in Uttarpradesh : घने कोहरे में सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर बरतें सावधानी
Fog in Uttarpradesh : घने कोहरे में सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर बरतें सावधानी

संवादसूत्र, बलरामपुर : घने कोहरे में सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सतर्कता के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कोहरे का प्रभाव रहेगा।

ऐसे में आवश्यक है कि सर्दी से बचें। सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षात्मक उपायों को अवश्य अपनाएं ताकि कोहरे या धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाएं न होने पाए। वाहनों में रेडियम रिफलेक्टर या स्टीकर जरूर लगवाएं, जिससे आपकी गाड़ी के आगे या पीछे से आने वाले वाहनों को दूर से ही दिख जाए और दुर्घटना से बचा जा सके।

दो पहिया वाहन चालकों को भी सर्दी के दौरान सुरक्षा उपायों जैसे हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना, हेडलाइट व इंडीकेटर सही रखना, आगे व पीछे प्लेट व वाइजर पर रेडियम रिफलेक्टर लगवाना तथा मोड़ पर वाहन एकदम धीमा करके दोनों तरफ देखकर ही मुड़ने एवं पर्याप्त मात्रा में ऊनी व गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।