अग्निकांड पीड़ितों को मिली सहायता राशि
बलरामपुर : विकास खंड हरैया सतघरवा के गोहनहवा गांव में दो दिन पहले हुए अग्निकांड के प
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:00 PM (IST)
बलरामपुर : विकास खंड हरैया सतघरवा के गोहनहवा गांव में दो दिन पहले हुए अग्निकांड के पीड़ितों को सहायता राशि बांटने के लिए सांसद दद्दन मिश्र रविवार को पहुंचे। ग्रामीणों को उनके नुकसान के अनुसार 2100 से 4100 रुपये तक का चेक वितरित किया। कहाकि योगी सरकार पीड़ितों को त्वरित राहत देने का काम कर रही है। जिससे पीड़ितों की मदद हो सके। सांसद ने गांव के 33 पीड़ितों को आर्थिक सहायता का चेक दिया। जीतेंद्र बहादुर राजभर, अमित शुक्ल, रामभरोसे, जगराम पासवान, सेवकराम राजभर, सुधीर कुमार, विनोद व संगमलाल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें