प्लाई वुड फैक्ट्री में लगी आग, तीन मकान व दुकान राख
स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4 स्नद्बह्मद्ग द्बठ्ठ श्चद्य42श्रश्रस्त्र द्घड्डष्ह्लश्रह्म4
बलरामपुर : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन अग्निकांडों में एक दुकान व तीन मकान समेत 65 हजार रुपये नगद राख हो गया। तुलसीपुर स्थित प्लाई वुड फैक्ट्री में लगी आग में करीब सात लाख रुपये की मशीन जलकर नष्ट हो गई है।
ललिया थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा में सोमवार तड़के तीन बजे दीपक कुमार कसौधन के जनरल स्टोर की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि दुकान में रखा 65 हजार रुपये नगद व दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। उपनिरीक्षक रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के पूरेछीटन गांव के मजरे अमरहवा में रविवार की रात में अज्ञात कारणों से लगी आग में कृष्ण कुमार, चिन्नू व राम नारायन के मकान राख हो गए। अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेखपाल राजीव यादव ने बताया कि क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। उधर तुलसीपुर नगर स्थित टीटू प्लाई फैक्ट्री में रविवार की रात ड्रायर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें करीब सात लाख रुपये की मशीन जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के मालिक सलिल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर थाने पर दी गई है।