भाकियू ने शुरू की भूख हड़ताल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष
बलरामपुर : विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं का धरना छठवें दिन भूख हड़ताल में बदल गया। जिलाध्यक्ष हृदय राम वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहाकि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों को जारी की गई नोटिस निरस्त करने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर बच्चों को नियमित पोषहार दिए जाने की मांग की जा रही है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पहले पहले दिन श्यामजी देवी, रामकला, हृदय राम कश्यप, राम उजागर वर्मा व रामबरन भूख हड़ताल पर बैठे। कहाकि महा पंचायत में होने वाला निर्णय ही अंतिम होगा। प्रदीप कुमार, हरिगोविद पांडेय, साबित अली, सुनील, दीनानाथ तिवारी, झगरू प्रसाद, जयराम चौधरी, देवी प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, श्यामराजी देवी व राजकला मौजूद रहीं।