छात्रों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लिया संकल्प
जासं बलरामपुर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चल रहा है। छात्र-छात्राओं को मतदान जरुरी का संकल्प दिला कर अपने अभिभावकों को प्रेरित करने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शारदा पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को मतदाताओं को वोट का महत्व बताने का तरीका बताया गया। विद्यालय प्रबंधक पराग बोस व शिक्षकों ने छात्रों को संकल्प दिलाई। कहाकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को अपना योगदान देने का मौका मिलता है। इसके लिए लोगों को पांच साल तक
बलरामपुर : लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चल रहा है। छात्र-छात्राओं को मतदान जरूरी का संकल्प दिलाकर अपने अभिभावकों को प्रेरित करने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शारदा पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को मतदाताओं को वोट का महत्व बताने का तरीका बताया गया। विद्यालय प्रबंधक पराग बोस व शिक्षकों ने छात्रों को संकल्प दिलाया। कहाकि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को अपना योगदान देने का मौका मिलता है। इसके लिए लोगों को पांच साल तक इंतजार रहता है। इसलिए मतदान अवश्य करें। एक-एक वोट की कीमत है। राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी मतदान करने अपने पोलिग बूथ पर 12 मई को जरूर जाएं। छात्र-छात्राओं ने कहाकि वह अपने अभिभावकों को वोट क्यों जरूरी है, इसकी जानकारी देंगे। जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान करें।