सस्ता हो घरेलू सामान, तो खिले मुस्कान
महिलाओं को वास्तव में स्वावलंबी बनाने के लिए बजट में प्राविधान किया जाए। जिससे रोजगार अधिक मिले।
बलरामपुर : वित्त मंत्री आगामी दिनों में आम बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट में महिलाओं के लिए कुछ खास होने की उम्मीद गृहणियां जता रही है। महिलाएं घरेलू उत्पाद सस्ता करने की पक्षधर हैं। साथ ही महिलाओं के लिए अलग से रोजगार की व्यवस्था होने का समर्थन कर रहीं हैं। हलांकि बजट में क्या खास होगा यह अभी भविष्य के गर्भ में है, लेकिन महिला वित्त मंत्री को लेकर महिलाओं को अधिक उम्मीद है। जब महिलाओं से वार्ता की गई तो उन्होंने कुछ इस तरह अपनी प्रतिक्रिया दी।
- महिला वित्त मंत्री अपने बजट में रसोई का पूरा ख्याल रखेंगी। ऐसा बजट दें। रसोई व घरेलू उत्पादों को सस्ता कर दें तो हमें घर संचालन में राहत मिल जाए। खाद्य पदार्थों की मंहगाई पर भी अंकुश लग सके। - दविदर कौर, गृहणी - महिलाओं को वास्तव में स्वावलंबी बनाने के लिए बजट में प्राविधान किया जाए। जिससे रोजगार अधिक मिले। क्योंकि यादि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा तो वह घर से बाहर तक का संचालन कुश्लतापूर्वक करेंगी - छाया गुप्ता, गृहणी -महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिससे आम जनता की कमर टूट गई है। बजट में महंगाई पर अंकुश लगाने वाली बाते हों तो सामान्य परिवार के लोगों को अपने घर के संचालन में कोई दिक्कत नहीं होगी। - अनीता श्रीवास्तव, गृहणी - बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सामान्य तौर पर घरों में प्रयोग होने वाली वस्तुओं को सस्ता करने की बात होनी चाहिए। क्योंकि इसकी सभी वर्ग को आवश्यकता होती है। वित्त मंत्री जी बजट में महंगाई कम करने वाली बातें करें। - ममता शर्मा, गृहणी