अखिलेश के स्वागत में श्रावस्ती जाएंगे सपाई
समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी।
बलरामपुर : अशोक धम्य विजय दशमी कार्यक्रम का आयोजन श्रावस्ती में आठ अक्टूबर को आयोजित है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाग लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के सपाइयों ने स्वागत की तैयारियों पर बैठक कर चर्चा की। पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहाकि उतरौला तहसील में अनुमति न मिलने के कारण प्रदर्शन नहीं किया जा सका था। उतरौला में नवंबर में प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी। जिसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहाकि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता श्रावस्ती पहुंचकर अपने नेता का स्वागत करेंगे। पूर्व विधायक अनवर महमूद, जगराम पासवान, पूर्व मंत्री वसलीम खां, ओंकार नाथ पटेल, टोप सिंह, इकबाल जावेद, राकेश यादव, नफीस मेकरानी, नरसिंह पाल यादव, सफीउल्ला खां, राम कुमार यादव, काजी नुरूलहुदा, डिप्टी सिह, शानू खान, आरके गुप्ता, बहलोल नियाजी, शब्बू खा, विजय यादव, हसीब खां, आरिज खान, मुकेश सिंह, कलीम, रधुनाथ सिंह मौजूद रहे। अंत में पूर्व मंत्री वसीम खां की पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि दी।