पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
करण सिंह के खेत के पास बबूल के पेड़ की डाल से लटका मिला। मृतक के परिवारजन ने
बलरामपुर : नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगाडिहवा निवासी रोहन उर्फ राजेश पासवान का शव गांव के उत्तर करण सिंह के खेत के पास बबूल के पेड़ की डाल से लटका मिला। मृतक के परिवारजन ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
मृतक के पिता कुन्नू पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रोहन एक लड़की के साथ भाग गया था। 16 जनवरी को दोनों गोंडा में पकड़े गए थे। सोमवार को दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी।
इसी रात लड़की का पिता उसके घर आया और सुलहनामा पर हस्ताक्षर के बहाने रोहन को बुला ले गया। हस्ताक्षर के बाद अपने परिवार वालों के साथ रोहन को मारने के लिए दौड़ा लिया। रोहन डर के मारे कहीं भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह उसका शव बबूल के पेड़ से लटका मिला।
प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के मुताबिक छानबीन की जा रही है। एएसपी ने सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण
बलरामपुर : अपर पुलिस अधीक्षक अरविद कुमार मिश्र ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। एएसपी ने सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय व सभी गार्डो के ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के बैरक, मेस का जायजा लिया। एएसपी ने परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही।